पाकिस्तान-2010 : विपदाओं का वर्ष

Saturday, February 5, 2011

पाकिस्तान के लिए वर्ष 2010 चरमपंथी हमलों, बम धमाकों और प्रकृतिक विपदाओं का साल सिद्ध हुआ.इसी साल करीब 23 चरमपंथी हमले हुए जिस में 900 से अधिक लोग मारे गए और 1500 के करीब घायल हुए.

इसी साल पाकिस्तान ने भयंकर प्रकृतिक विपदाओं का सामना भी किया. ख़ैबर पख़्तूनख़्वाह प्रांत के ज़िले कोहिस्तान में 17 फ़रवरी को आए ज़बरदस्त हिमस्खलन ने करीब 100 लोगों की जान ली जबकि अगस्त के पहले सप्ताह में भारी वर्षा और बाढ़ के कारण करीब 1600 लोग मारे गए और दो करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए.

पाकिस्तान के राजनीतिक प्रतिष्ठानों में भी गहमागहमी रही. विपक्ष और अन्य राजनीतिक दलों के भारी दबाव के बाद संसद ने संविधान के 18वे संशोधन को पारित कर राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी के अधिकारों को घटा कर प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गिलानी को सौंप दिया.


इस दौरान न्यायपालिका और सरकार के बीच में टकराव की स्थिति बन रही क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस इफ़्तिख़ार चौधरी ने भ्रष्टाचार के मुक़दमे फिर से चलाने के आदेश दिए. राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी और उन के कई मंत्रियों के ख़िलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे और इस संबंध में गृहमंत्री रहमान मलिक और क़ानून मंत्री बाबर आवाण ख़ुद अदालत के समक्ष पेश भी हुए.

वर्ष 2010 के सूर्य का उदय एक आत्मघाती हमले से हुआ और हमलावर ने ख़ैबर पख़्तूख़्वाह प्रांत के कोहाट शहर में स्थित खेल के मैदान में अपने आप को उस समय बम से उड़ा दिया जब सुरक्षाकर्मी वॉलीबॉल खेल रहे थे. इस हमले में 95 से अधिक लोग मारे गए और कई अन्य घायल भी हुए.

सब से ज़्यादा आत्मघाती हमले और बम धमाके क़बायली इलाक़ों और ख़ैबर पख़्तूनख़्वाह प्रांत में हुए लेकिन देश के दूसरे प्रांत में इन कार्रवाईयों से बच नहीं सके.

28 मई को कुछ हमलावरों ने लाहौर में अहमदी समुदाय की दो मस्जिदों पर धावा बोल दिया और हमला कर करीब 86 लोगों को मार दिया. हमलावरों ने पहले गोलीबारी की, हथगोली फेंके और बाद में मस्जिदों के भीतर अपने आप को बम से उड़ा दिया. इन हमलों के ज़िम्मेदारी तालिबान विद्रोहियों ने स्वीकार की.

जुलाई में प्रसिद्ध सूफ़ी दरगाह दाता दरबार को निशाना बनाया गया .उसके करीब एक महीने बाद दो आत्मघाती हमलावरों ने लाहौर में प्रसिद्ध सूफ़ी स्थल दाता दरबार में अपने आप को बम से उड़ा दिया और करीब 50 लोगों को मौत की नींद सुला दिया. पाकिस्तान में पहली बार किसी सूफ़ी बुज़र्ग की मज़ार को निशाना बनाया गया.

सितंबर में शिया समुदाय के धार्मिक जुलूस पर लाहौर और क्वेटा में बम धमाका किया गया जिस में करीब 85 लोग मारे गए. इन हमलों की भी ज़िम्मेदारी तालिबान ने स्वीकार की. इन हमलों के कुछ दिनों के बाद हमलावारों ने कराची में एक सूफ़ी दरगाह को निशाना बनाया और आत्मघाती हमले में 10 लोगों की मौत हो गई. चरमपंथियों ने पंजाब के शहर पाकपतन में एक ओर प्रसिद्ध सूफ़ी बाबा फ़रीद की दरगाह पर भी हमला किया.

साल के आख़री तीन महीनों ने क़बायली इलाक़ों में कई अमरिकी मानवरहित विमानों के हमले देखे जिस में वरिष्ठ तालिबान नेताओं और विदेशी नागरिकों सहित कई लोग मारे गए. इन हमलों के ख़िलाफ पहली बार देशव्यापी विरोध प्रदर्शन भी हुए.

कराची में भी इसी साल स्थिति तनावपूर्ण रही और शहर में 100 से अधिक हत्याएं हुई. पीपुल्स पार्टी के नेतृत्व वाली प्रांतीय गठबंधन सरकार में शामिल दो गुट मुत्ताहिदा क़ौमी मूवमेंट और आवामी नेशनल पार्टी ने एक दूसरे पर इन हत्याओं के आरोप लगाए

कराची में भी इसी साल स्थिति तनावपूर्ण रही और शहर में 100 से अधिक कथित हत्याएं हुई. पीपुल्स पार्टी के नेतृत्व वाली प्रांतीय गठबंधन सरकार में शामिल दो गुट मुत्ताहिदा क़ौमी मूवमेंट और आवामी नेशनल पार्टी ने एक दूसरे पर इन हत्याओं के आरोप लगाए. बलूचिस्तान प्रांत में हुई हिंसक घटनाओं में कई लोग मारे गए और प्रांत में 65 से अधिक शव मिले जिन बारे में कहा गया कि यह उन बलोच नेताओं के हैं जिन को पाकिस्तान की ख़ुफिया एजेंसी आईएसआई के अधिकारियों ने अपहरण किया था. बलूचिस्तान में पिछले कई सालों ने बलोच समुदाय अपने अधिकारियों के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

इस साल पाकिस्तान में तीन विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए. 28 जुलाई को कराची से इस्लामाबाद आ रहा एयर ब्लू का यात्री विमान इस्लामाबाद से सटे पहाड़ों से टकरा गया जिस में 152 लोग मारे गए. कराची हवाई अड्डे के पास दो छोटे विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए जिस में करीब 33 लोग मारे गए.
भीषण वर्षा के कारण आई बाढ़ से करीब 1600 लोग मारे गए और दो करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए. यह पाकिस्तान के इतिहास की सबसे भीषण बाढ़ थी जिस ने ख़ैबर पख़्तूनख़्वाह, पंजाब और सिंध प्रांत को बुरी तरह प्रभावित किया.
पाक बाढ़

पाकिस्तान ने इसी साल ऐतिहास के भयंकर बाढ़ का सामना किया .संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून और जानी-मानी अभिनेत्री एंजेलीना जोली सहित कई अतंरराष्ट्रीय नेताओं ने बाढ़ ग्रस्त इलाक़ों का दौरा किया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से साहयता की अपील की.

संयुक्त राष्ट्र ने इस विपदा को सूनामी से बढ़ कर बताया और पीड़ितों की साहयता के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दो अरब डॉलर से ज़्यादा की मदद की अपील जारी की.इस बाढ़ से पाकिस्तान के कृषि क्षेत्र में भारी नुक़सान का सामना करना पड़ा और देश का ‘फ़ूड बास्केट’ कहे जाने वाले इलाक़े में खड़ी फ़सलें नष्ट हो गई.बाढ़ के इलावा ख़ैबर पख़्तूनख़्वाह प्रांत के ज़िले कोहिस्तान में हिमस्खलन से 100 से अधिक लोग मारे गए.
Share this article on :

0 comments:

Post a Comment

 
© Copyright 2010-2011 HinDunia All Rights Reserved.