अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता वर्ष पर जैव विविधता को क्षय से वचाने के लिए जर्मनी के चांसलर अंजेला मार्केल को विशेष ''मिडोरी जैव विविधता पुरस्कार'' दिया गया .ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुइस इनासियो लुला दा सिल्वा को वर्ष 2010 के इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार के लिए चुना गया।रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी को एशिया सोसाइटी ने ग्लोबल विजन अवॉर्ड से सम्मानित किया।भारतेंदु नाट्य अकादमी के संस्थापक निदेशक प्रो. राज बिसारिया को वर्ष 2010 का प्रतिष्ठित आदित्य विक्रम बिरला कलाशिखर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।भारतीय मूल के राजेश शाह को स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।प्रख्यात बांसुरी वादक हरि प्रसाद चौरसिया को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान शैवेलियर डेन्स ऑर्डरी डेस आर्ट्स एट डेस लेटर्स से सम्मानित किया गया।फॉल्टलाइंस - हाउ हिडन फ्रैक्चर्स स्टिल थे्रटन द वर्ल्ड इकॉनामी : भारतीय मूल के प्राफेसर रघु राजन द्वारा लिखित पुस्तक, जिसके लिए उन्हें 2010 का फाइनेंशियल टाइम्स और गोल्डमैन सैच्स बिजनेस बुक ऑफ दि ईयर का पुरस्कार दिया गया है।.सहारा इंडिया खेल पुरस्कारों में सचिन तेंदुलकर को आइकन ऑफ मिलेनियम, सुशील कुमार को सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाडी व मैरी कॉम को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाडी का पुरस्कार दिया गया।
प्रीति जिंटा : बॉलीवुड अभिनेत्री, जिन्हें ब्रिटिश विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है।सुंदरी एलेक्जेडिंया मिल्स ने वर्ष2010 की मिस वर्ल्ड का ताज पहना।टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा को येल यूनिवर्सिटी का प्रतिष्ठित लीजेंड इन लीडरशिप अवॉर्ड दिया गया। सितार वादक पंडित रवि शंकर को एशिया सोसाइटी की तरफ से दिए जाने वाले कल्चरल लीगेसी पुरस्कार के लिए चुना गया।ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और महानायक अमिताभ बच्चन को पहले एशियन अवार्ड से नवाजा गया। सचिन को पीपुल्स च्वाइस जबकि अमिताभ को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिला।बॉलीवुड के प्रसिद्घ फिल्म निर्माता यश चोपड़ा को स्विट्जरलैंड का स्विस ऐम्बेसडर अवॉर्ड प्रदान किया गया।
0 comments:
Post a Comment