इस साल मिस यूनीवर्स और मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में मात खाने के बाद आखिर भारत ने खूबसूरती के तीसरे महत्वपूर्ण खिताब पर कब्जा कर लिया। मिस इंडिया अर्थ 2010 निकोल फारिया को मिस अर्थ 2010 के खिताब से नवाजा गया। वियतनाम में नहा त्रांग के विनपर्ल लैंड में शनिवार देर रात आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस प्यूर्टो रीको यीडी बॉसक्यूज को मिस अर्थ फायर और मिस इक्वाडोर जेनिफर पाजमिनो ने मिस अर्थ एअर का खिताब जीता। यह मिस अर्थ सौंदर्य प्रतियोगिता का 10वां संस्करण था। 2001 से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में पहली बार किसी भारतीय ने यह खिताब जीता है। जैसे ही निकोल का नाम विजेता के रूप में घोषित किया गया उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पिछले साल की विजेता ब्राजील की लारिसा रामोस ने उन्हें विजेता का ताज पहनाया। निकोल 2010 मिस अर्थ टेलेंट प्रतियोगिता को भी जीत चुकी हैं। निकोल के बारे में बात करते हुए मिस इंडिया वर्ल्ड 2010 मानस्वी मामगई ने कहा कि उन्हें इस जीत की बेहद खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि यह अकेला सौंदर्य खिताब है जिसे इस साल भारत ने जीता है। यह वाकई बहुत बड़ी बात है। उन्होंने जोड़ा कि निकोल के नैन-नक्श बेहद अच्छे हैं इसलिए हमें उनकी जीत की उम्मीद कर रहे थे। वहीं, एक साक्षात्कार के दौरान निकोल ने कहा कि मैं दोस्त बनाना चाहती हूं और वियतनाम में जितना भी समय मुझे मिला मैंने इसका आनंद लिया। उन्होंने कहा कि यह जीत या हार की बात नहीं है बल्कि इससे पता चलता है कि आप कैसा खेले।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment