रवि व अनुराधा को लता मंगेशकर अलंकरण:

Saturday, February 5, 2011

 वयोवृद्ध संगीतकार रवि और प्रख्यात पा‌र्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल को शनिवार रात यहां नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में 'लता मंगेशकर अलंकरण' प्रदान किया गया।
84 वर्षीय रवि को वर्ष 2008-09 के लिए और अनुराधा पौडवाल को वर्ष 2009-10 के लिए पुरस्कार दिया गया। समारोह में मध्य प्रदेश के संस्कृति और जन संपर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने रवि और पौडवाल को दो-दो लाख रुपये के चेक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। संगीत से जुड़ी 26 हस्तियों को अब तक यह पुरस्कार दिया जा चुका है। पिछले दो वर्षो से इस समारोह का आयोजन नहीं हो सका था।
मध्य प्रदेश सरकार प्रसिद्ध गायिका लता मंगेश्कर के सम्मान में वर्ष 1984-85 से यह पुरस्कार दे रही है। यह पुरस्कार गायकों अथवा संगीतकारों को दिया जाता है।
Share this article on :

0 comments:

Post a Comment

 
© Copyright 2010-2011 HinDunia All Rights Reserved.