विकीलीक्स

Saturday, February 5, 2011


  • स्वीडन की वेबसाइट जिसने अमेरिकी गोपनीय दस्तावेज जारी किए जिनमें दूतावासों द्वारा दुनियाभर में सौदेबाजी, विदेशी नेताओं के तटस्थ विचार, परमाणु और आतंकी खतरे के मूल्यांकन जैसे ब्यौरे का खुलासा किया गया है।
  •  एक ऐसी वेबसाइट है जो देशों, सरकारों और उनकी नीतियों के बारे में ऐसी महत्वपूर्ण खुफ़िया जानकारियों इंटरनेट पर उपलब्ध कराती है जो आम तौर पर लोगों को उपलब्ध नहीं होती हैं.
  • विकीलीक्स कुछ महीने पहले तब चर्चा में आई जब उसने अफ़ग़ान वॉर डायरी के नाम से 90 हज़ार अमरीकी सैन्य दस्तावेज़ सार्वजनिक किए.
  • इनमें अमरीका के सैन्य अभियानों और अफ़ग़ानिस्तान-पाकिस्तान में गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी थी.
  • विकीलीक्स ने अमरीकी सैन्य दस्तावेज़ों के आधार पर सार्वजनिक किया कि पाकिस्तान अफ़गानिस्तान में तालेबान चरमपंथियों को सहयोग देता रहा है.लेकिन विकीलीक्स ने इन दस्तावेज़ों के प्राप्त होने के स्रोत के बारे में जानकारी नहीं दी है.
  • विकीलीक्स उसी वक़्त से विवादों में घिरा है जब ये पहली बार दिसंबर 2006 में इंटरनेट पर दिखाई पड़ा.
                                                   विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज
  • वेबसाइट का दावा है कि उसके पास दस लाख़ से भी ज़्यादा गुप्त दस्तावेज़ हैं. 
  •  विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज हैं
  • इसी साल अप्रैल में विकीलीक्स ने एक वीडियो भी पोस्ट किया था जिसमें दिखाया गया था कि बग़दाद में 2007 में अमरीकी सैन्य हेलिकॉप्टर से नागिरकों की मौत हुई थी जिनमें समाचार एजेंसी रॉयटर्स के दो पत्रकार भी शामिल थे.
  • जबकि मार्च 2010 में वेबसाइट के संस्थापक जूलियन असांज ने एक दस्तावेज़ प्रकाशित किया था जिसे अमरीकी सेना को धमकी के तौर पर पेश किया गया था. बाद में अमरीकी सरकार ने इन दस्तावेज़ों को सही ठहराया था.
  • जहां तक वेबसाइट की सूचनाओं के स्रोत का सवाल है तो कोई भी व्यक्ति इसे सूचना उपलब्ध करा सकता है, लेकिन वेबसाइट में पत्रकारों और तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम अपने स्तर से जांच पड़ताल के बाद उसे प्रकाशित करती है.इसके बावजूद वेबसाइट को कई बार क़ानूनी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा है.
  • साल 2008 में स्विस बैंक जूलियस बेयर ने वेबसाइट के ख़िलाफ़ मुक़दमा जीत लिया था और अदालत ने वेबसाइट को बंद करने का फ़रमान जारी किया. बावजूद इसके वेबसाइट विभिन्न नामों और विभिन्न लोगों के माध्यम से अपना काम करती रही.
  • विकीलीक्स की सूचनाएं जितनी सनसनीखेज़ होती हैं विकीलीक्स्स के संस्थापक जूलियन असांज का जीवन भी उतना ही दिलचस्प है
  • खु़द असांज का दावा है कि वे यायावर जीवन जीते हैं और आमतौर पर उनके पास दो पिट्ठू बैग रहते हैं. एक बैग में उनके कपड़े और दूसरे में उनका कंप्यूटर यानी लैपटॉप.
  • उनतालीस वर्षीय असांज वैसे तो ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड शहर के रहने वाले हैं. उनका कहना है कि दुनिया में जहां भी उन्हें युद्ध संबंधी सूचना मिलने की संभावना रहती है, वे चल पड़ते हैं.
  • असांज के अलावा वेबसाइट को चलाने के लिए नौ सदस्यों की एक सलाहकार समिति भी है और दुनिया भर में क़रीब आठ सौ स्वयंसेवक सूचनाएं इकट्ठा करके पहुंचाते हैं.
Share this article on :

0 comments:

Post a Comment

 
© Copyright 2010-2011 HinDunia All Rights Reserved.