नोएडा जमीन घोटाले में 3 आईएएस अफसर निलंबित

Saturday, February 5, 2011

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव नीरा यादव को नोएडा में हुए जमीन घोटाले का दोषी पाया गया है. गाज़ियाबाद की विशेष सीबीआई अदालत ने उन्हें 4 साल कैद की सजा सुनाई है. नीरा के साथ फ्लेक्स कंपनी के सीईओ को भी सजा सुनाई गई है.
नीरा यादव के साथ फ्लैक्स कंपनी के सीईओ अशोक चतुर्वेदी को भी 4 साल कैद की सजा मिली है. नीरा यादव 10 जनवरी, 1994 से 8 नवंबर, 1995 तक नोएडा की चेयरपर्सन कम चीफ एग्ज़ेक्यूटिव ऑफिसर रहीं थी. आरोप है कि चेयरपर्सन रहते उन्होंने नोएडा के कई प्लॉटों के आबंटन में अनियमितताएं बरती थीं. बदले में उन्होंने करोड़ों रुपए कमाए थे.
इन्हीं आबंटन में फ्लेक्स कंपनी के सीईओ अशोक चतुर्वेदी को भी फायदा पहुंचाया गया था. नीरा के खिलाफ कुल 23 विभागीय और 7 आपराधिक मामले चल रहे हैं. नीरा उत्तर प्रदेश की मुख्य सचिव भी रह चुकी हैं. वो पहली ऐसी आईएएस अफसर हैं, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद मुख्य सचिव पद से हटा दिया था.
Share this article on :

0 comments:

Post a Comment

 
© Copyright 2010-2011 HinDunia All Rights Reserved.