ऑस्कर विनर भारतीय संगीतकार ए.आर. रहमान के खाते में एक और बड़ी कामयाबी आई है। उन्होंने16वें क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ संगीत का पुरस्कार जीता है। रहमान को यह अवॉर्ड डैनी बॉयल की फिल्म '127 आवर्स' के लिए लिखे 'इफ आई राइज' गाने के लिए दिया गया।
डैनी बॉयल की पिछली फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर ने आठ ऑस्कर अवॉर्ड जीते थे। अन्य क्रिटिक्स अवॉर्ड्स में 'द सोशल नेटवर्क' को बेस्ट स्क्रिप्ट, बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर का खिताब मिला। यह फिल्म फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की जिंदगी पर आधारित है।
0 comments:
Post a Comment