दुनियाभर में लोकप्रिय सामाजिक मेलजोल वेबसाइट ‘फेसबुक’ के संस्थापक मार्क जकरबर्ग को अमेरिका की प्रतिष्ठित ‘टाइम’ पत्रिका ने ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ की उपाधि से नवाजा है।
26 वर्षीय मार्क जकरबर्ग ‘टाइम’ पत्रिका के वार्षिक अंक में ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुने जाने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं।
जकरबर्ग ने साल 2004 में हावर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते वक्त अपने साथियों के साथ मिलकर फेसबुक की शुरुआत की थी। अब फेसबुक पर 50 करोड़ लोग जुड़ चुके हैं।
जकरबर्ग अमेरिका में सबसे अमीर लोगों में गिने जाते हैं। ‘टाइम’ पत्रिका हर साल किसी ऐसे व्यक्ति को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ की उपाधि देता है जिसने दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभाव डाला हो। भले ही वो प्रभाव नकारात्मक ही हो।

0 comments:
Post a Comment