१६ वें एशियाई खेल और भारत

Saturday, February 5, 2011

कुल पदक : 64
स्वर्ण - 14
रजत-17
कांस्य-33

एशियन गेम्स में इस बार अब तक का भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने 1982 के दिल्ली एशियाड में मिले कुल 57 पदकों की संख्या के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और इस बार 14 गोल्ड, 17 रजत और 33 कांस्य समेत 64 पदक जीते।

एथलेटिक्स
5 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य
सुधा सिंह ने 3000 मीटर स्टीपलचेज व 10 हजार मीटर में प्रीजा श्रीधर ने स्वर्ण जीता। जोसफ अब्राहम व अश्विन अंकुजी ने 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण झटके। 4 गुणा 400 में महिला टीम भी स्वर्ण जीती।

बॉक्सिंग
2 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य
विजेंदर कुमार (75 किलो)और विकास कृष्णन (60 किलो) ने स्वर्ण जीते। 81 किलो में दिनेश कुमार ने रजत पदक जीता। सुरंजय सिंह, एमसी मैरीकॉम, परमजीत समोटा और कविता गोयल ने कांस्य जीते।

टेनिस
2 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य
सिंगल्स का स्वर्ण जीतने के साथ सोमदेव ने सनम सिंह के साथ डबल्स का स्वर्ण अपने नाम किया। सानिया-विष्णुवर्धन ने मिक्स्ड में रजत पदक जीता, जबकि सानिया और पुरुष टीम ने दो कांस्य दिलाए।

कबड्डी
2 स्वर्ण
भारतीय पुरुषों और महिलाओं ने कबड्डी मेंदोनों स्वर्ण पदक जीते।

शूटिंग
1 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य
रोंजन सोढी ने डबल्स ट्रैप में गोल्ड दिलाया। गगन नारंग ने 10 मीटर एयर राइफल में व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा का रजत जीता। महिलाओं ने भी इस स्पर्धा का व 10 मीटर एयर पिस्टल का रजत जीता।

नौकायन
1 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य
बजरंग लाल ताखड़ ने मेंस सिंगल्स स्कल्स इवेंट में स्वर्ण जीता। मेंस 8 इवेंट में पुरुष टीम ने रजत पदक जीता। प्रतिमा पुहाना और प्रमिला मिंज ने विमेंस पेयर में कांस्य पदक जीते।

स्नूकर
1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य
पंकज आडवाणी ने बिलियर्ड्स के सिंगल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। पुरुष टीम ने रजत पदक हासिल किया, जबकि आलोक कुमार ने 8 बॉल पिन इवेंट व आदित्य कुमार ने सिंगल्स में कांस्य पदक जीता।

तीरंदाजी
1 रजत और 2 कांस्य
तरुणदीप रॉय ने व्यक्तिगत स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया। वहीं पुरुष और महिला टीम ने कांस्य पदक जीते। कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीतने वाली दीपिका कुमारी ने व्यक्गित स्पर्धा में निराश किया।

वुशु
1 रजत और 1 कांस्य
वांगखेम संध्या रानी देवी ने महिला वुशू के 60 किलोग्राम में रजत पदक जीता, जबकि पुरुष वर्ग में बिमोलजीत सिंह मयांगलम्बम ने कांस्य पदक हासिल किया।

कुश्ती
3 कांस्य
कुश्ती में सुनील कुमार राणा, रविंदर सिंह और मौसम खत्री को छोड़कर बाकी के पहलवानों को निराशा हाथ लगी। सुनील और रविंदर ने ग्रीको रोमन में, जबकि खत्री ने 96 किलो फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीते।

रोलर स्पोर्ट्स
2 कांस्य
इसमें भी भारत पीछे नहीं रहा। अनूप कुमार ने व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक दिलाया जबकि पेयर्स में पंचल के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

जिमनास्टिक
1 कांस्य
जिम्नास्ट आशीष कुमार ने फ्लोर वर्ग में कांस्य पदक जीता। उन्होंने दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर और कांस्य पदक हासिल किया था। यह जिमनास्टिक में किसी भी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

स्क्वैश
भारतीय खिलाड़ियों ने तीन कांस्य पदक जीतने में सफलता प्राप्त की।

हॉकी
भारतीय पुरुष टीम ने कांस्य जीता, जबकि महिलाओं को निराशा मिली।

सेलिंग
सेलिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने एक रजत पदक जीता।

गोल्फ
राशिद खान, राहुल बजाज, अभिजीत सिंह और अभिनव लोहान की टीम ने रजत पदक जीता।

तैराकी
महाराष्ट्र के 19 वर्षीय वीरधवल खाडे ने 50 मीटर बटरफ्लाई में कांस्य पदक जीता।

शतरंज
पुरुष टीम और महिला व्यक्तिगत रैपिड में द्रोणावली हरिका ने कांस्य पदक जीता।
Share this article on :

0 comments:

Post a Comment

 
© Copyright 2010-2011 HinDunia All Rights Reserved.