भारत की बैडमिंटन 'क्वीन' साइना नेहवाल ने योनेक्स-सनराइज हांगकांग ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जीत लिया है। इसके साथ ही वो बैंडमिंटन में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बन सकती हैं। आधिकारिक रूप से रैंकिंग की घोषणा बाद की जानी है। इस मुकाम पर पहुंचने वाली वह भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
साइना ने क्वीन एलिजाबेथ स्टेडियम में रविवार (12-12-2010) को खेले गए खिताबी मुकाबले में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली चीन की खिलाड़ी शिशियान वांग को 15-21, 21-16, 21-17 से पराजित किया। इस जीत के साथ साइना ने 2010 विश्व चैम्पियनशिप में वांग के हाथों मिली हार का भी हिसाब चुकता कर लिया।
साइना ने इस वर्ष चौथा सुपर सीरीज खिताब जीता है। साथ ही इस वर्ष उन्होंने अपने करियर में पांच खिताब जीते हैं। साइना ने इस वर्ष इंडियन ओपन, सिंगापुर ओपन और इंडोनेशियन ओपन (दो बार) और राष्ट्रमंडल खेल एकल स्वर्ण पदक जीते हैं।
हांगकांग में साइना की खिताबी जीत पक्की मानी जा रही थी क्योंकि उनके खेल का स्तर विश्वस्तरीय था। एशियाई खेलों में साइना हांगकांग की खिलाड़ी प्यूई यिन यिप के हाथों क्वार्टर फाइनल में हार गई थीं लेकिन साइना ने यिप को उन्हीं के घर में क्वार्टर फाइनल में हराकर उस हार का हिसाब बराबर किया।
एशियाई खेलों के निराशाजनक प्रदर्शन से उबरने वाली साइना ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में जर्मनी की खिलाड़ी जूनियन शेंक को कड़े संघर्ष के बाद 21-19, 17-21, 21-12 से हराया था।
प्रोफाइल - साइना नेहवाल
जन्म 17 मार्च 1990 (हिसार, हरियाणा)
गोल्ड मेडल
-2003 चेकोस्लोवाकिया जूनियर ओपन
-2005 एशियन सेटेलाइट टूर्नामेंट
-2006 फिलिपींस ओपन
-2006 एशियन सेटेलाइट टूर्नामेंट
-2008 चाइनीज ताइपे ओपन
-2008 कॉमनवल्थ यूथ गेम्स
-2008 वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप
-2009 इंडोनेशिया सुपर सीरीज
-2009 इंडियन ओपन ग्रां.प्री
-2010 इंडियन ओपन ग्रां.प्री
-2010 सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज
-2010 इंडोन्शिया ओपन सुपर सीरीज
-2010 कॉमनवेल्थ गेम्स
-2010 हांगकांग सुपर सीरीज
कुछ खास उपलब्धियां
-(2006) 4 स्टार टूर्नामेंट फिलिपींस ओपन जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी।
-(2008) वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनीं।
-(2008) ओलंपिक (बीजिंग) के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनीं।
-(2009) इंडोनेशिया सुपर सीरीज जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनीं।
अन्य अवॉर्ड
- 2009 अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया
- 2010 पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया
- 2010 राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित
'‘इस जीत ने पिछले महीने एशियन गेम्स में शिकस्त की भरपाई कर दी। मैं अधिक से अधिक टूर्नामेंट जीतना और नंबर वन बनना चाहती हूं लेकिन मैंने इस साल नंबर वन बनने की उम्मीद नहीं थी और यह एक बड़ा सपना साकार होने जा रहा है। इससे मेरा मनोबल बढ़ेगा।’'
- साइना नेहवाल

0 comments:
Post a Comment