अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू की मौत हो गई है। तवांग जिले की
पहाड़ियों में बुधवार को उनके हेलीकाप्टर का मलवा बरामद हो गया। इसी के साथ
हेलीकाप्टर में सवार सभी पांच लोगों के शव भी मिल गए। पिछले चार दिनों से
उनका हेलीकॉप्टर अचानक लापता हो गया था।
तवांग जिले के लोबोतंग इलाके में खोजी दलों ने उनके हेलीकॉप्टर का मलबा बरामद
कर लिया। इस मलबे के साथ सभी पांच लोगों के शव भी मिल गए हैं जो हेलीकाप्टर
में सवार थे।ग्रामीणों ने दोरजी खांडू के शव की पहचान की।
पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मामलों के केंद्रीय मंत्री बी के हांडिक ने
बताया कि डेड बॉडी को गुरुवार को लाया जाएगा। मालूम हो कि मुख्यमंत्री दोरजी
खांडू ने शनिवार को तवांग से ईटानगर के लिए उड़ान भरी थी। हेलीकाप्टर में
मुख्यमंत्री के अलावा पायलट कैप्टन जे.एस.बब्बर और कैप्टन टी.एस.मामिक, तवांग
के विधायक त्सेवांग धोंडप की बहन येशी लामू और सुरक्षा अधिकारी येशी चोडक
सवार थे।
कुल 96 घंटे तक चले इस अभियान के बाद खोजी दल दुर्घटनास्थल तक पहुंचने में
कामयाब हो सके। दोरजी खांडू के शव मिलने की जानकारी के बाद ईटानगर से दिल्ली
तक शोक का माहौल है।
56 साल के खांडू 1990 से सक्रिय राजनीति में थे। इससे पहले वह भारतीय सेना की
सेवा में थे। दो साल के भीतर यह दूसरा मौका है जब किसी बड़े भारतीय नेता की
हेलिकॉप्टर हादसे में मौत हुई है। इससे पहले सितंबर 2009 में आंध्र प्रदेश के
मुख्यमंत्री वाईएसआर रेड्डी की भी ऐसे ही एक हादसे में मौत हुई थी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment