पाकिस्तान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आतंकवादियों ने पिछले दिनों एक ऐसी घिनौती करतूत को अंजाम दिया, जिससे मानवता का सिर ही शर्म से झुक गया। एक जानकारी के मुताबिक पाक की 'गोद' में बैठे ये नराधम दो भारतीय सैनिकों के सिर काटकर ले गए। इस नृशंस कृत्य पर विरोध दर्ज कराना तो दूर की बात, बल्कि इसे छिपाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।
आश्चर्य की बात तो यह है कि यह घटना उस समय हुई, जब पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार भारतीय दौरे पर थीं और दोनों ही देश के नेतागण रिश्तों में गर्माहट के दावे कर रहे थे। अलग- अलग माध्यमों से रही जानकारी के मुताबिक जुलाई के अंत में कुपवाड़ा जिले में भारतीय सेना की और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।
इस मुठभेड़ के दौरान दो सैनिक शहीद हो गए थे। आतंकवादी इन सैनिकों के सिर काटकर अपने साथ पाकिस्तान ले गए। बताया जाता है कि दोनों सैनिक 20 कुमाऊं रेजिमेंट के थे, हालांकि सेना की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। इसके पीछे जो कारण बताया जा रहा है वह यह है कि इस खबर के सामने आने से कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा ले रहे सैनिकों के मनोबल पर विपरीत असर पड़ेगा।
शहीद सैनिकों की शिनाख्त हवलदार जयपालसिंह और लांस नायक देवेंद्रसिंह के रूप में की गई है। दोनों ही उत्तराखंड के रहने वाले हैं। हमारे देहरादून प्रतिनिधि ने उत्तराखंड पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताया कि सैनिकों शवों को उनके परिजनों को भी नहीं देखने दिया गया। इस बात से सिर काटने की बात की ही पुष्टि होती है।
पाकिस्तान में प्रशिक्षण प्राप्त आतंकवादियों ने भारतीय सैनिकों के सिर काटकर गर्व जताया
Saturday, August 6, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment