नोएडा एक्सटेंशन के किसानों और अथॉरिटी के बीच समझौता

Saturday, August 6, 2011

नोएडा एक्सटेंशन के चार गांवों के किसानों और अथॉरिटी के बीच समझौता हो गया। समझौते के तहत अब किसानों को जमीन का मुआवजा 550 रुपए बढ़ाकर 1400 रुपए प्रति वर्ग मीटर दिया जाएगा।

मुआवजे की बढ़ी हुई राशि अथॉरिटी, उत्तरप्रदेश सरकार और बिल्डरों तीनों को मिलकर चुकानी होगी। बिल्डरों को 290 रुपए प्रति वर्ग मीटर देना होगा। इसके अलावा किसानों को 8 फीसदी विकसित प्लॉट दिया जाएगा।

यह समझौता एक्सटेंशन के चार गांवों के किसानों और अथॉरिटी के बीच हुआ है। समझौते के बाद दोनों पक्षों ने कहा कि समझौते के बारे में इलाहाबाद हाईकोर्ट को जल्द ही सूचित कर दिया जाएगा। यहां की 589 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने 12 अगस्त तक का समय किसानों और अथॉरिटी को दिया था, ताकि वे किसी समझौते तक पहुंच सकें। मामले की सुनवाई 17 अगस्त को होनी है।

Share this article on :

0 comments:

Post a Comment

 
© Copyright 2010-2011 HinDunia All Rights Reserved.