Showing posts with label बी बी सी. Show all posts
Showing posts with label बी बी सी. Show all posts
Monday, May 2, 2011

ब्रिटेन में प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की शाही शादी


ब्रिटेन में प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की शाही शादी राजसी वैभव के साथ संपन्न हुई है.
हज़ार साल पुराने वेस्टमिंस्टर एबी में एंग्लिकन चर्च के शीर्ष धर्मगुरू आर्चबिशप रोवन विलियम्स ने वर-वधू को शादी की शपथ दिलाई और उन्हें पति-पत्नी घोषित किया.
विवाह प्रधानमंत्री डेविड कैमरन, पॉप गयाक एल्टन जॉन और फ़ुटबॉल डेविड बेकम समेत 1900 अतिथियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ.
ब्रितानी सेना में अधिकारी प्रिंस विलियम आइरिश गार्ड्स कर्नल की लाल पोशाक में जबकि केट आइवरी पोशाक में शादी समारोह में शामिल हुए.
महारानी एलिज़ाबेथ ने विलियम को ड्यूक ऑफ़ कैम्ब्रिज की उपाधि दी है, जबकि केट अब डचेस ऑफ़ कैम्ब्रिज के नाम से जानी जाएंगी.
उत्सव का माहौल

शाही युगल 1902 में बनी उसी बग्घी का इस्तेमाल किया जो कि 1981 में प्रिंस चार्ल्स और डायना की शादी में उपयोग में लाई गई थी.लंदन में उत्सव का माहौल है, और शाही शादी से जुड़ी परंपराओं से दर्शक के रूप में जुड़ने के लिए हज़ारों लोग बीती रात से ही उन सड़कों पर जमा थे जहाँ से होकर विलियम और केट की शाही सवारी बकिंघम पैलेस पहुँचनी थी.
बाद में बकिंघम पैलेस के झरोखे से नवविवाहित दंपति ने फ़्लाईपास्ट देखी. हज़ारों लोगों के सामने विलियम और केट ने दो बार एक-दूसरे को चूमा.
अनुमान है कि पूरी दुनिया में लगभग दो अरब लोगों ने टेलीविज़न पर शादी समारोह का सीधा प्रसारण देखा.
बारिश की आशंकाओं के बीच शादी समारोह के दौरान मौसम ख़ुशनुमा रहा.
लंदन के अलावा पूरे ब्रिटेन में लोग जगह-जगह लोग स्ट्रीट-पार्टी आयोजित कर अपनी ख़ुशियाँ मना रहे हैं. आज पूरे ब्रिटेन में विशेष छुट्टी रखी गई है

source:BBC
 
© Copyright 2010-2011 HinDunia All Rights Reserved.