Showing posts with label विष. Show all posts
Showing posts with label विष. Show all posts
Monday, May 2, 2011

ओसामा बिन लादेन के मारे जाने की घोषणा


ओसामा बिन लादेन के मारे जाने की घोषणा के बाद ऐबटाबाद और घटनास्थल के क़रीब मौजूद चश्मदीदों से कई तरह की जानकारियां मिल रही हैं.
इस्लामाबाद से 50 किलोमीटर उत्तरपूर्व में स्थित ऐबटाबाद में रविवार की रात एक हेलीकॉप्टर देखा गया जिसके बाद तेज़ आवाज़ें होने लगीं. कहा गया कि यह एक हेलीकॉप्टर हादसा था.
पाकिस्तान के स्थानीय चैनल 'एक्सप्रैस टीवी' ने सबसे पहले अभियान के सही इलाके की पुष्टि करते हुए कहा कि यह हेलीकॉप्टर हादसा नहीं बल्कि ऐबटाबाद की बिलाल कॉलोनी में किया गया अमरीका का एक विशिष्ट अभियान था.
इस अभियान में लगभग 3000 गज के एक परिसर में मौजूद एक तीन मंज़िली इमारत पर निशाना साधा गया. इस परिसर के चारों ओर 12 फुट लंबी दीवार थी जिस पर हर तरफ कंटीले तारों का घेरा था.
स्थानीय लोगों का कहना है कि दीवार पर कैमरे भी लगे थे. यह परिसर ऐबटाबाद के कैंट इलाके में मौजूद है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक यह अभियान पाकिस्तानी समयानुसार शनिवार रात 12:30 बजे शुरु हुआ.
अभियान में लगभग 3000 गज के एक परिसर में मौजूद एक तीन मंज़िली इमारत पर निशाना साधा गया. परिसर के चारों ओर 12 फुट लंबी दीवार थी जिस पर कंटीले तारों का घेरा था. दीवार पर कैमरे भी लगे थे. यह परिसर एबटाबाद के कैंट इलाके में मौजूद है.
एक स्थानीय चैनल को दिए गए साक्षात्कार में इलाके के लोगों ने कहा कि उन्होंने आसमान में हेलीकॉप्टर उड़ते हुए देखे जिससे ये लोग काफ़ी घबरा गए.
एक्सप्रैस टीवी ने कुछ चश्मदीद गवाहों के हवाले से बताया कि दो हेलीकॉप्टर आए और इस परिसर के बाहर उतर गए.
गवाहों ने बताया कि कुछ लोग हेलीकॉप्टर से उतरे और पश्तो भाषा में उन्होंने स्थानीय लोगों को दूर रहने के लिए कहा. इसके बाद ये लोग इस परिसर में घुस गए और गोलीबारी शुरु हो गई.
स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके बाद वो लोग बाहर आए और संभवत: उनके साथ अंदर से पकड़ कर लाया गया कोई व्यक्ति भी था.
लोगों के मुताबिक इस बीच एक तीसरे हेलीकॉप्टर ने परिसर पर मिसाइल दाग़नी शुरु कर दीं और इमारत के अंदर से भी इसके जवाब में गोलीबारी हुई. इस कार्रवाई में एक हेलीकॉप्टर परिसर के अंदर ही क्रैश हो गया.
फ़िलहाल यह साफ़ नहीं है कि इस कार्रवाई में किसी और की भी मौत हुई है या नहीं.
स्थानीय समाचार चैनलों के मुताबित इस कार्रवाई में ओसामा बिन लादेन समेत उनके तीन बेटे और तीन क़रीबी सहयोगी भी मारे गए.
स्थानीय समय के अनुसार रात लगभग एक बजकर तीस मिनट पर यह अभियान खत्म हो गया.
स्थानीय लोगों के मुताबिक पाकिस्तानी सैन्य दल हमले के बाद घटनास्थल पर पहुंचे और अब उन्होंने इलाके को पूरी तरह अपने कब्ज़े में ले लिया है.
इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हो सकी लोकिन कहा जा रहा है कि अमरीकी सैन्य दल तरबेला ग़ाज़ी में मौजूद पाकिस्तान के विशिष्ट सुरक्षा बलों के एक ठिकाने से काम कर रहा था. यह ठिकाना इस्लामाबाद से 50 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में मौजूद है.
तालेबान और अल-क़ायदा के सदस्यों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि ओसामा मारे जा चुके हैं

source: BBC

ब्रिटेन में प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की शाही शादी


ब्रिटेन में प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की शाही शादी राजसी वैभव के साथ संपन्न हुई है.
हज़ार साल पुराने वेस्टमिंस्टर एबी में एंग्लिकन चर्च के शीर्ष धर्मगुरू आर्चबिशप रोवन विलियम्स ने वर-वधू को शादी की शपथ दिलाई और उन्हें पति-पत्नी घोषित किया.
विवाह प्रधानमंत्री डेविड कैमरन, पॉप गयाक एल्टन जॉन और फ़ुटबॉल डेविड बेकम समेत 1900 अतिथियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ.
ब्रितानी सेना में अधिकारी प्रिंस विलियम आइरिश गार्ड्स कर्नल की लाल पोशाक में जबकि केट आइवरी पोशाक में शादी समारोह में शामिल हुए.
महारानी एलिज़ाबेथ ने विलियम को ड्यूक ऑफ़ कैम्ब्रिज की उपाधि दी है, जबकि केट अब डचेस ऑफ़ कैम्ब्रिज के नाम से जानी जाएंगी.
उत्सव का माहौल

शाही युगल 1902 में बनी उसी बग्घी का इस्तेमाल किया जो कि 1981 में प्रिंस चार्ल्स और डायना की शादी में उपयोग में लाई गई थी.लंदन में उत्सव का माहौल है, और शाही शादी से जुड़ी परंपराओं से दर्शक के रूप में जुड़ने के लिए हज़ारों लोग बीती रात से ही उन सड़कों पर जमा थे जहाँ से होकर विलियम और केट की शाही सवारी बकिंघम पैलेस पहुँचनी थी.
बाद में बकिंघम पैलेस के झरोखे से नवविवाहित दंपति ने फ़्लाईपास्ट देखी. हज़ारों लोगों के सामने विलियम और केट ने दो बार एक-दूसरे को चूमा.
अनुमान है कि पूरी दुनिया में लगभग दो अरब लोगों ने टेलीविज़न पर शादी समारोह का सीधा प्रसारण देखा.
बारिश की आशंकाओं के बीच शादी समारोह के दौरान मौसम ख़ुशनुमा रहा.
लंदन के अलावा पूरे ब्रिटेन में लोग जगह-जगह लोग स्ट्रीट-पार्टी आयोजित कर अपनी ख़ुशियाँ मना रहे हैं. आज पूरे ब्रिटेन में विशेष छुट्टी रखी गई है

source:BBC
 
© Copyright 2010-2011 HinDunia All Rights Reserved.