आयरलैंड का आर्थिक संकट

Saturday, February 5, 2011

ग्रीस से शुरू हुआ ऋण संकट साल 2010 के आख़िरी महीनों के आते-आते यूरोपीय संघ के देशों में फैलता-सा नज़र आया.ग्रीस के बाद आयरलैंड को भी यूरोपीय संघ के इमरजेंसी कोष ने फ़िलहाल कुछ राहत दी.आयरलैंड को नवंबर में 113 बिलियन अमरीकी डॉलर की सहायता दी गई.लेकिन आयरलैंड में स्थिति नियंत्रण में आती उससे पहले स्पेन से भी संकट के संकेत मिलने लगे.

जर्मनी की चांसलर एंगेला मार्केल के इस नारे के बाद कि ‘यूरोप में किसी का साथ नहीं छोड़ा जाएगा, यूरोप एक साथ कामयाब होगा.’ कुछ उम्मीदें बढ़ीं.इस पृष्टिभूमि में 16 दिसंबर को यूरोपीय संघ के 16 देशों के नेता ब्रसल्स में मिले और क्षेत्रीय मुद्रा ‘यूरो’ के संरक्षण के लिए एक स्थाई व्यवस्था स्थापित करने पर सहमत हुए.ब्रसल्स में इस बात पर सहमति हुई कि वर्ष 2013 तक यूरो क्षेत्र में एक ट्रिलियन अमरीकी डॉलर का एक अस्थाई राहत कोष स्थापित किया जाएगा.इस राहत कोष को ‘यूरोपियन फ़ाइनेंसियल स्टेबिलिटी फ़ेसिलिटी’ यानि ईएफ़एसएफ़ कहा जाता है. इसकी स्थापना मई में ग्रीस के ऋण संकट के दौरान की गई थी.

जानकारों का कहना है कि अगर स्पेन जैसी बड़ी अर्थव्यवस्था डावांडोल हुई तो ये फ़ंड उसे बचाने के लिए नाकाफ़ी साबित हो सकता है.इस फ़ंड से राहत पाने वाले यूरोपीय संघ के देशों को कुछ कड़ी शर्तों का भी पालन करना पड़ेगा.इन शर्तों में घाटे और ऋण के सामना करने के लिए लाज़िमी क़दम उठाना शामिल है.
Share this article on :

0 comments:

Post a Comment

 
© Copyright 2010-2011 HinDunia All Rights Reserved.