रहमान नहीं जीत पाए गोल्डन ग्लोब

Saturday, February 5, 2011

अमरीका के लास एंजल्स शहर में गोल्डन ग्लोब अवार्ड शुरु हो गया है जिसमें क्रिश्चियन बेल को सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का पुरस्कार मिला है.इन अवार्डों में द किंग्स स्पीच को सात नामांकन, द फाइटर को छह, द सोशल नेटवर्क को छह, ब्लैक स्वान और इनसेप्शन को चार चार नामांकन मिले हैं.क्रिश्चियन बेल को द फाइटर में एक ऐसे बॉक्सर की भूमिका के लिए अवार्ड मिला है जो अपने बॉक्सिंग करियर के बाद ड्रग्स और शराब के नशे से जूझता है.
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए द किंग्स स्पीच में मुख्य भूमिका निभाने वाले कोलिन फर्थ का नाम लिया जा रहा है जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रुप में नताली पोर्टमैन और हॉल बेरी में मुकाबला है.
गोल्डन ग्लोब के संगीत वर्ग में एआर रहमान का भी नाम था . रहमान ने डैनी बॉयल की फिल्म 127 आवर्स में संगीत दिया है. हालांकि रहमान को इस वर्ग में जीत नहीं मिल पाई है. सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्कोर वर्ग में नामांकित 127 आवर्स के मुकाबले सोशल नेटवर्क के संगीत को गोल्डन ग्लोब मिला है.
क्रिश्चियन बेल ने अवार्ड जीतने के बाद कहा कि वो इससे बेहद खुश हैं.
गोल्डन ग्लोब को ऑस्कर के बाद सबसे महत्वपूर्ण फ़िल्म अवार्ड माना जाता है.
Share this article on :

0 comments:

Post a Comment

 
© Copyright 2010-2011 HinDunia All Rights Reserved.