समसामयिकी 2010

Saturday, February 5, 2011



  • भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अस्थाई काउंसिल का सदस्य बन गया।

  • लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनायक उत्तरी कमान के जीओसी इन कमांड होंगे। बीएस जसवाल के रिटायरमेंट के बाद उन्हें इस पद का दायित्व सौंपा गया है। एयरमार्शल एएनके ब्राउने नये उप वायुसेनाध्यक्ष बनाए गए हैं। ये एयर मार्शल पी के बारबरा की जगह लेंगे।

  • पांचवी लोकसभा में बतौर सभापति काम करने वाले बलिराम भगत नहीं रहे। उन्होंने आपात काल के दौरान पांचवीं लोकसभा में अध्यक्ष के रूप में काम किया था।

  • एबीएल श्रीवास्तव ने एनएचपीसी के नये सीएमडी के तौर पर पदभार ग्रहण किया।

  • पलाश, उत्तर प्रदेश का राज्य पुष्प घोषित। दस साल पहले अविभाजित यूपी में ब्रम्ह कमल राज्य पुष्प हुआ करता था।

  • तिरुपति बालाजी का मंदिर, दुनिया का सबसे धनी मंदिर घोषित।

  • भारत के खिलाफ केपटाउन में चल रहे तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जमा, साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर जैक्स कालिस ने पोटिंग के शतकों (39) का रिकॉर्ड तोडा।

  • सचिन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 51वीं शतकीय पारी खेली।
  • 93वां टेस्ट खेल रहे हरभजन सिंह 2000 रन एवं 300 विकेट लेने वाले भारत के तीसरे क्रिकेटर बने। उन्होने यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट में बनाया। इस लीग में दो अन्य भारतीय क्रिकेटर कपिल देव व अनिल कुंबले शामिल हैं।

  • तमिलनाडु को पिछाड, राजस्थान 37 साल बाद रणजी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा। खिताब के लिए बडौदा से होगी भिडंत।

  • आईसीसी द्वारा घोषित सर्वकालीन महान वनडे टीम में कपिल, तेंदुलकर, सहवाग शामिल।

  • दुनिया में क्रिकेट को जुनून में तब्दील कर देने वाले एक दिवसीय क्रिकेट के चालीस साल पूरे।  1971 को इग्लैड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एमसीजी में पहला वन डे मैच खेला गया था, जो पांच विकेट से ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में रहा था।

  • ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर चौबीस साल बाद एशेज, अंग्रेजों के नाम। अंतिम टेस्ट में कंगारूओं को पारी व 83 रनों से हरा 3-1 से सीरीज अपने नाम की।

  • रवींद्र संगीत का दूसरा नाम बन चुकी प्रसिद्घ बंगाली गायिका सुचित्रा मित्रा का 86 वर्ष की उम्र में कोलकाता में निधन हो गया। 1971 बांग्ला मुक्ति आंदोलन के दौर में उनका गाया हुआ आमार सोनार बांग्ला पूरी दुनिया के बंगाली समाज के लिए नई रोशनी साबित हुआ।

  • बीएस लाली की जगह प्रसार भारती के अतिरिक्त सचिव राजीव टकरू को प्रसार भारती के सीईओ के अधिकार मिले।

  • संगीत की दुनिया में अपना अलग ही मकाम बनाने वाले संगीतकार खय्याम को मालवा संगीत सम्मान दिया जाएगा।
  • भारत की 19 वर्षीय सुंदरी निकोल फारिया ने वियतनाम में आयोजित की गई मिस अर्थ 2010 का ताज हासिल किया।
  • तमिलनाडु के पूर्व क्रिकेटर टीई श्रीनिवासन कर 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया।
  • वाराणसी के शीतला घाट पर हुए आतंकी विस्फोट में एक बच्ची की मौत हो गई व तीन दर्जन लोग घायल हुए।
  • वित्तीय मामलों में गडबडी के अरोपों के बाद प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.एस.लाली के खिलाफ राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने जांच की मंजूरी दी।
  • भारत ने अपनी परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मध्यम दूरी की संवर्धित अग्नि-2 प्लस मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • दुनिया में जलवायु परिर्वतन के खतरों को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने सौ अरब डॉलर का ग्रीन फंड बनाने की अपनी अनुमति दी।
  • स्वीडन के रिकार्ड कार्लबर्ग ने इंडियन ओपेन गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
  • अमेरिकी महिला टेनिस खिलाडी सेरेना विलियम्स ने वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन से अपना नाम वापस लिया।
  • भारत ने चेन्नई में खेले गए पांचवें अंतिम वन डे मैच में न्यूजीलैंड को हरा सिरीज में क्लीन स्वीप कर खिताब पर कब्जा किया।गौतम गंभीर पांच वन डे मैचों की सिरीज क्लीन स्वीप करने वाले विश्व के दसवें और भारत के पहले कप्तान बने।
  • 58वीं सीनियर राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप में सौरव घोषाल ने पुरुष वर्ग और जोशना चिनप्पा ने महिला वर्ग में राष्ट्रीय खिताब जीता।
  • पूर्व हॉकी कप्तान परगट सिंह को राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने अपनी विकास समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • सौम्यजीत घोष विश्व जूनियर टेबल टेनिस चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनें।
  • विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने लंदन शतरंज क्लासिक प्रतियोगिता में नार्वे के मैग्नस कार्लसन को हरा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर कब्जा किया।
  • भारत और फ्रांस ने अपने द्विपक्षीय व्यापार को दो वर्षो में 16 अरब डॉलर तक पहुंचाने की घोषणा की।
  • भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सात वर्ष के लिए मोबाइल कंपनी मैक्स के साथ 29 करोड रुपये का करार किया।
  • देश की दूसरी सबसे बडी सरकारी रिफाइनिंग कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने आर.के. सिंह को अपना नया सीएमडी नियुक्त किया।
  • अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने इंटरनेशनल मैनेजमेंट ग्रुप रिलायंस के साथ 15 सालों के लिए भारतीय फुटबॉल इतिहास का अब तक का सबसे बडा 700 करोड रुपये का करार किया।
  • 30 सितंबर, 2010 को राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद पर फैसला आया। इसके तहत विवादित ढांचे को तीन हिस्सों में बांटा गया।
  • 06 नवंबर, 2010 को अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा का भारत दौरा। दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते हुए।
  • बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत यात्रा।
  • 19 राज्यों में नया प्रौढ़ साक्षरता मिशन जारी क र दिया गया।
  • तेलगांना मुद्दे पर सरकार ने पूर्व जस्टिस बीएन श्रीकृष्ण की अध्यक्षता में समिति गठित की।
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विदेशी शैक्षणिक संस्थान बिल - 2010 पास किया।
  • दिल्ली हाई कोर्ट ने महिलाओं को सशस्त्र सेनाओं में स्थायी कमीशन देने के लिए कहा।
  • 6 से 14 साल के हर बच्चे को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा संबंधी कानून लागू।
  • भारत निर्मित अपनी तरह का पहले जंगी पोत आईएनएस शिवालिक भारतीय नौसेना में शामिल।
  • महाराष्ट्र रीयल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी वाला देश में पहला राज्य बना।
  • अमर सिंह ने अखिल भारतीय लोक मंच की स्थापना की।
  • उड्डयन में सुरक्षा मजबूत करने के लिए सिविल एविएशन सेफ्टी एडवाइजरी काउंसिल का गठन।
  • भारत एफएटीएफ यानी फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स का 34वां सदस्य बना।
  • कश्मीर में सुरक्षा बलों की फायरिंग में आम जनता के मारे जाने पर राज्य में हिंसक विरोध फिर फूटा।
  • दिल्ली में विश्व स्तरीय एयपोर्ट टर्मिनल (टी-3) का उद्घाटन।
  • भारत और स्विट्जरलैंड के बीच डबल टैक्स समझौता हुआ। इससे स्विट्जरलैंड के बैंकों में भारतीय नागरिकों के गोपनीय खातों के बारे में भारत सरकार के लिए जानकारी लेना आसान हो जाएगा।
  • दक्षिण मुंबई से मुश्किल से पांच किलोमीटर की दूरी पर मुंबई बंदरगाह के बाहर 7 अगस्त को पनामाई जहाज एमएससी चित्रा और सेंट किट्स जहाज, एमवी खालिजिया-3 के बीच टक्कर हुई।
  • राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण गठित।
  • हाथी को भारत सरकार ने राष्ट्रीय विरासत पशु घोषित किया।
  • मुंबई में आदर्श सोसाइटी घोटाला सामने आया, जिसमें सेना के अधिकारियों और नेताओं के नाम सामने आए।
  • परमाणु हादसा होने पर मुआवजा तय करने संबंधी ‘अनुपूरक मुआवजा करार (सीएससी)’ पर भारत के हस्ताक्षर।
  • के. रोसैया के बाद किरण रेड्डी आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ ने जम्मू-कश्मीर को अनसुलझे विवादों की सूची से हटाया।
  • 19 साल बाद भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् का अस्थायी सदस्य बना।
  • विदेश सचिव का कार्यकाल दो वर्ष करने का फैसला हुआ।
  • हरियाणा से मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी सेवा की शुरुआत हुई।
  • भारतीय फिल्म अभिनेता कबीर खान को इटली के सर्वोच्च नागरिक सम्मान कैवेलियर से सम्मानित किया गया।
  • न्यूट्रॉन बम के आविष्कारक अमेरिकी वैज्ञानिक सैम्युअल टी कोहेन का 89 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
  • भारत ने आवाज से 2.8 गुना तेज चलने वाली ब्रह्मोस मिसाइल का परीक्षण किया।
  • चीन की एक पैसेन्जर ट्रेन ने 486 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौडकर विश्व की सबसे तेज दौडने वाली ट्रेन का रिकॉर्ड बनाया।
  • अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आईएफएफआई में भारतीय फिल्मकार गौतम घोष की फिल्म मानेर मानुष को प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी अपनी चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए।
  • किम क्लिसटर्स को महिला टेनिस एसोसिएशन द्वारा वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाडी के पुरस्कार से नवाजा गया।
  • भारतीय टेनिस खिलाडी रोहन बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी साथी ऐसाम उल हक कुरैशी को उनके मानवीय अभियान स्टॉप वॉर स्टार्ट टेनिस के लिए आर्थर ऐश पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • फीफा ने 2018 और 2022 में होने वाले विश्व कप फुटबॉल की मेजबानी क्रमश: रूस और कतर को देने की घोषणा की।
  • कर्ज में डूबे आयरलैंड को यूरोपीय संघ और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 113 अरब डॉलर का प्रोत्साहन पैकेज देने घोषणा की।
  • अप्रवासी भारतीय उद्यमी जॉन अटवाल को प्रतिष्ठित एशियन ऑफ द इयर 2010 के पुरस्कार के लिए चुना गया।
  • राष्ट्रीय ज्ञान नेटवर्क : इस परियोजना के जरिए खासकर ज्ञान और अनुसंधान क्षेत्र के1,500 संस्थानों को सूचनाओं के लेन-देन की उच्च गति वाली इंटरनेट तकनीक से आपस में जोड़ा जाना है। इसके दो से तीन साल में पूरा होने की उम्मीद जताई गई है।
  • अरुंधति राय व सैयद अली शाह गिलानी : क्र्तमश: लेखिका और हुर्रियत नेता, जिन पर देश विरोधी टिप्पणी करने के बाद देशद्रोह का मामला दर्ज हुआ।
  • अमर प्रताप सिंह : झारखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी, जिन्हें केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का नया निदेशक बनाया गया है।
  • कानकुन : मैक्सिको स्थित शहर, जहां संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन शुरू हुआ।
  • हरियाणा : मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी सेवा इस राज्य में देश में सबसे पहले शुरू हुई।
  • कैगा : यहां देश का 20वां परमाणु बिजली संयंत्र शुरू हुआ।
  • आई एम कलाम : पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी से प्रेरित होकर खुद को उनके जैसा बनने का सपना देखने वाले बीकानेर के एक छोटे से गांव में रहने वाले मास्टर छोटू की कहानी पर एक एनजीओ स्माइल द्वारा बनाई गई फिल्म, जो दुनिया भर में काफी तारीफें बटोर रही है।
  • एटीपी टेनिस खिताब : विश्व रैंकिंग में दूसरे नंबर पर काबिज स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने विश्व नंबर एक स्पेन के राफेल नडाल को हराकर पांचवीं बार एटीपी टेनिस विश्व टूर फाइनल का खिताब अपने नाम किया।
  • हाईलास : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा निर्मित उन्नत संचार उपग्रह हाईली ऐडेप्टेबल सेटेलाइट (हाईलास) का हाल में यूरोपियन ऐरियन -5 प्रक्षेपण यान से सफल प्रक्षेपण किया गया।
  • रिया : शनि का दूसरा सबसे बड़ा चंद्रमा, जहां ऑक्सीजनयुक्त वातावरण मिला है। शनि से रिया की दूरी 5,27,000 किमी. है। यह शनि के चुंबकीय क्षेत्र के अंदर परिक्रमा करता है। रिया की सतह पर मौजूद बर्फ के टूटने से जो रासायनिक प्रक्रिया चल रही है, उसकी वजह से ऑक्सीजन युक्त वातावरण बना हुआ है।
  • जापान के नायोगा में 18-29 oct 2010 को जैव विविधता पर कोप १० सम्मलेन आयोजित हुआ .संयुक्त राष्ट्र संघ वर्ष २०१० को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता वर्ष के रूप में मना रहा है इसलिए यह सम्मलेन और भी महत्वपूर्ण हो गया है .
  • जव विविधता के अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन में नायोगा प्रोटोकॉल और आईची टार्गेट की घोषणा की गयी .नायोगा प्रोटोकॉल वर्ष २०१२ में लागू होना संभावित है .
  • जैव विविधता अंतर्राष्ट्रीय संधि पर कांफ्रेन्स आफ द पार्टीज का ग्यारहवां सम्मलेन(कोप ११ )वर्ष २०१२ में न्यू डेलही में आयोजित होगा .
  • अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता वर्ष पर जैव विविधता को क्षय से वचाने के लिए जर्मनी के चांसलर अंजेला मार्केल को विशेष ''मिडोरी जैव विविधता पुरस्कार'' दिया गया सान सू ची को रिहा किया।
  • 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले में दूरसंचार मंत्री ए. राजा ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
  • दिल्ली में एक चार मंजिला रिहायशी इमारत गिरने से 67 लोगों की मृत्यु हो गई व 80 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
  • भारतीय मूल के रेशम सिंह को ब्रिटिश महारानी की कानून व्यवस्था का प्रतिनिधित्व करने वाले हाई शेरिफ के पद पर नियुक्त किया गया। प्रसिद्घ समाजसेवी इला भट्ट को पहले ग्लोबल फेयरनेस इनिशिएटिव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
  •  चीन ने दुनिया का सबसे तेज सुपर कम्प्यूटर तिआन्हे-1 विकसित किया।
  • यूनेस्को ने अपनी विश्व धरोहर विरासत में राजस्थान का कोलेबिया व छाऊ लोकनृत्य और केरल के मुडियेट्टू नृत्य को शामिल किया।
  • धर्मगुरू दलाई लामा को मिशनरीज ऑफ चैरिटी की ओर से मदर टेरेसा मेमोरियल इंटरनेशनल अवॉर्ड दिया गया।
  • बिलिय‌र्ड्स स्टार पंकज आडवाणी ने 16वें एशियाई खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण जीता।
  • एशियन खेलों में बजरंग लाल ताखड़ ने नौकायन में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता।
  • ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुइस इनासियो लुला दा सिल्वा को वर्ष 2010 के इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार के लिए चुना गया।
  • प्रतिष्ठित टाइम पत्रिका ने 20वीं सदी की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में इंदिरा गांधी को नौवें व मदर टेरेसा को 22वें स्थान पर रखा गया।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी को एशिया सोसाइटी ने ग्लोबल विजन अवॉर्ड से सम्मानित किया।
  • पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्घार्थ शंकर राय का निधन हुआ।
  • अमेरिका के रोनाल्ड नोबल को वैश्विक पुलिस एजेंसी इंटरपोल का महासचिव बनाया गया।
  • उडीसा का नाम बदलकर ओडिशा करने संबंधी विधेयक को लोकसभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया।
  • म्यांमार में बीस वर्षो के बाद हुए चुनावों में सैन्य शासन समर्थित पार्टी यूनिसन सोलिडेरिटी एंड डेवेलपमेंट ने जीत दर्ज की।
  • भारतेंदु नाट्य अकादमी के संस्थापक निदेशक प्रो. राज बिसारिया को वर्ष 2010 का प्रतिष्ठित आदित्य विक्रम बिरला कलाशिखर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण को आदर्श सोसायटी घोटालों के आरोपों के बाद मुख्यमंत्री पद से हटाया गया।
  • वायुसेना के पश्चिमी कमांड के प्रमुख एयर मार्शल एन.ए. ब्राउन को नए वाइस एयर चीफ मार्शल बनाने की घोषणा की गई।
  • एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अमरजीत सिंह चंडोक को सिख ऑफ द इयर पुरस्कार दिया गया।
  • वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पृथ्वीराज चह्वाण महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बनाए गए।
  • भारतीय मूल के राजेश शाह को स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • संयुक्त राष्ट्र की महिला सशक्तीकरण संस्था यूएन वुमेन की सीट भारत ने जीती।
  • नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सू ची को म्यांमार की सैनिक सरकार ने रिहा किया।
  • सचिन तेंदुलकर को एशिया उपमहाद्वीप में 2011 में होने वाले क्रिकेट विश्व कप का आधिकारिक एंबेसडर बनाया गया।
  • चीन के ग्वांग्झू में पर्ल नदी पर 16वें एशियाई खेलों का रंगारंग उद्घाटन हुआ।
  • एशियाड खेलों में भारत ने शूटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक से अपना खाता खोला।
  • बराक ओबामा ने तीन वरिष्ठ भारतीय इकाइयों रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान और भारत डायनेमिक्स लि. को प्रतिबंधित सूची से हटाने की घोषणा की।
  • देश की दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी को आइजनहावर ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड के लिए चुना गया।
  • दक्षिण कोरिया के सियोल में विकसित व विकासशील देशों के संगठन जी-20 का 5 वें शिखर सम्मेलन का समापन हुआ।
  • प्रख्यात बांसुरी वादक हरि प्रसाद चौरसिया को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान शैवेलियर डेन्स ऑर्डरी डेस आ‌र्ट्स एट डेस लेटर्स से सम्मानित किया गया।
  • फो‌र्ब्स पत्रिका के अनुसार चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ, बराक ओबामा को पछाड दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति बने।
  • टाइगर वुड्स को पीछे छोड ब्रिटेन के ली वेस्टवुड वुड्स गोल्फ की दुनिया के नम्बर-1 खिलाडी बने।
  • सहारा इंडिया खेल पुरस्कारों में सचिन तेंदुलकर को आइकन ऑफ मिलेनियम, सुशील कुमार को सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाडी व मैरी कॉम को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाडी का पुरस्कार दिया गया।
  • भारत की ऊर्जा कंपनी एनटीपीसी को प्रतिष्ठित प्लेट्स ग्लोबल 250 अवॉडर्स में एशिया की नम्बर एक बिजली उत्पादक कंपनी घोषित किया गया।
  • 16 करोड रुपये की कीमत की दुनिया की सबसे महंगी कार बुगाती वेरॉन 16.4 ग्रैंड स्पोर्ट भारत में लांच की गई।
  • सीएससी पर भारत का हस्ताक्षर : अनुपूरक मुआवजा करार (सीएससी) पर भारत ने हस्ताक्षर किए, जिसमें परमाणु हादसा होने पर मुआवजा तय करने संबंधी प्रावधान हैं। इस करार के तहत रिएक्टर ऑपरेटरों को मुआवजे के लिए 45 करोड़ डॉलर की रकम अलग रखनी होगी।
  • भारत और दक्षिणी कोरिया समझौता : भारत और दक्षिण कोरिया के बीच असैन्य परमाणु सहयोग पर सहमति बन गई। हनोई में आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली म्यूंग-बाक के साथ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मुलाकात के बाद दोनों के बीच इस संबंध में सहमति बनी।
  • रणजी ट्रॉफी : हैदराबाद की टीम रणजी ट्रॉफी के इतिहास में न्यूनतम स्कोर (21) पर आउट हुई।
  • फॉल्टलाइंस - हाउ हिडन फ्रैक्चर्स स्टिल थे्रटन द वर्ल्ड इकॉनामी : भारतीय मूल के प्राफेसर रघु राजन द्वारा लिखित पुस्तक, जिसके लिए उन्हें 2010 का फाइनेंशियल टाइम्स और गोल्डमैन सैच्स बिजनेस बुक ऑफ दि ईयर का पुरस्कार दिया गया है।
  • टू द प्वॉइंट : दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट खिलाड़ी हर्शेल गिब्स की जीवनी, जिसने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है। इस किताब के माध्यम से गिब्स ने अपनी टीम के बारे में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं।
  • हनोई : वियतनाम की राजधानी, जहां आसियान देशों का सम्मेलन आयोजित हुआ।
  • अशोक चव्हाण : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, जो आदर्श सोसाइटी फ्लैट आवंटन घोटाले को लेकर चर्चित रहे।
  • प्रीति जिंटा : बॉलीवुड अभिनेत्री, जिन्हें ब्रिटिश विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है।
  • लॉर्ड स्वराज पॉल : संसदीय खर्च के मुद्दे पर हाउस ऑफ लॉर्ड्स से चार महीने के लिए निलंबित किए जाने के बाद डिप्टी स्पीकर के पद से इस्तीफा दिया।
  • एनसेल : स्विट्जरलैंड की मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी टेलियासोनेरा की सहयोगी नेपाली कंपनी, जिसने एवरेस्ट क्षेत्र में 17 हजार फुट की ऊंचाई पर गोरक्षक गांव के पास हाई स्पीड वाला थ्री जी फोन आधार स्टेशन स्थापित किया है। इसके बाद एवरेस्ट पर आने वाले लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे।
  • हंड्रेड ईयर स्टारशिप : मंगल ग्रह पर अमेरिकी अंतरक्षि एजेंसी नासा द्वारा स्थायी बस्ती बनाने की योजना।
  • गोल्डन विजिटर बुक : भारतीय संसद में आने वाले अति विशिष्ट अतिथियों के हस्ताक्षर के लिए बनाई गई है।
  • ओबामा ने अपनी भारत  यात्रा के दौरान अजमेर जिले के ग्राम पंचायत कानपुरा से वीडियो कांफ्रेसिंग की.
  • दुनियाअमेरिकी में फीफा व‌र्ल्ड कप में की गई अपनी भविष्यवाणियों से चर्चा में आए जर्मनी के आक्टोपस पॉल की मृत्यु हुई।
  • सुंदरी एलेक्जेडिंया मिल्स ने वर्ष2010 की मिस व‌र्ल्ड का ताज पहना।
  • रोजर फेडरर ने स्टॉकहोम ओपन जीतने के साथ 64 एटीपी खिताब जीतने के पूर्व टेनिस स्टार पीट सम्प्रास के रिकॉर्ड की बराबरी की।
  • टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा को येल यूनिवर्सिटी का प्रतिष्ठित लीजेंड इन लीडरशिप अवॉर्ड दिया गया। 
  • अमेरिका के साउथ कैरोलिना प्रांत के गवर्नर पद पर कब्जा जमाकर रिपब्लिकन पार्टी की भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवार निक्की हैली ने अमेरिकी राजनीति में इतिहास रच दिया है। वह दूसरी ऐसी भारतीय अमेरिकी नागरिक बन गई हैं जिसने किसी अमेरिकी राज्य के मुखिया पद पर कब्जा जमाया है।
  • सितार वादक पंडित रवि शंकर को एशिया सोसाइटी की तरफ से दिए जाने वाले कल्चरल लीगेसी पुरस्कार के लिए चुना गया।
  • 57वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 
  • दादा साहेब फाल्के पुरस्कार -निर्माता डी रामानायडू .
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - अमिताभ बच्चन ( पा ).
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-अनन्या चटर्जी(बंगाली फिल्म ओबोहोमान के लिए).
  • सर्वश्रेष्ठ फीचर - मलयालम फिल्म कुट्टी स्रांख.
  • सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म-3 इडियट्स.
  • राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का नरगिस दत्त पुरस्कार-दिल्ली 6.
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - रितुपर्णो घोष ( बंगाली फिल्म ओबोहोमान के लिए ).
  • सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म - पा.
  • सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म - पुत्तानी पार्टी (कन्नड़) और केशु (मलयालम) .
  • सर्वश्रेष्ठ संगीतकार - अमित त्रिवेदी (देव डी) सर्वश्रेष्ठ.
  • सहायक अभिनेता - फारूख शेख (लाहौर).
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री - अरुंधति नाग (पा).
  • सर्वश्रेष्ठ गीतकार - स्वानंद किरकिरे (बहती हवा सा था.-3 इडियट्स).
  • सर्वश्रेष्ठ मेकअप - क्रिस्टीन टिंसले व डोमिनी टिल (पा).
  • सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार - जीवा और अंबा करासू (तमिल फिल्म पसंगा).
  • दुनिया के सबसे बड़े हीरा एक्सचेंजकी स्थापना - बीडीबी (BHARAT DIAMOND BOARD) मुंबई,अभी तक बेल्जियम का एंटवर्प दुनिया का सबसे बड़ा हीरा एक्सचेंज था .
  • खड़गपुर पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा वायुसेना स्टेशन में इंग्लैंड की रॉयल एयरफोर्स के साथ भारतीय वायुसेना का संयुक्त युद्धाभ्यास -इंद्रधनुष-3
  • देश में नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहन देने के लिए भारतीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन-डायरैक 2010 का आयोजन किया गया। इसमें वक्ता नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की विभिन्न चुनौतियों व मुद्दों पर विचार किये .
  • जयपुर के प्रसिद्घ जंतर-मंतर को व‌र्ल्ड हैरिटेज लिस्ट में शामिल किया गया।
  • बॉलीवुड के प्रसिद्घ फिल्म निर्माता यश चोपड़ा को स्विट्जरलैंड का स्विस ऐम्बेसडर अवॉर्ड प्रदान किया गया।
  • ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और महानायक अमिताभ बच्चन को पहले एशियन अवार्ड से नवाजा गया। सचिन को पीपुल्स च्वाइस जबकि अमिताभ को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिला।
  • डिलमा रूसेफ़ ब्राज़ील की पहली महिला राष्ट्रपति बनी .
  • भारत दक्षिणी ध्रुव में अपना पहला दल भेज रहा है. आठ भारतीय वैज्ञानिकों के इस दल के नेता-रसिक रवींद्र .
Share this article on :

0 comments:

Post a Comment

 
© Copyright 2010-2011 HinDunia All Rights Reserved.