Showing posts with label कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम सफर:. Show all posts
Showing posts with label कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम सफर:. Show all posts
Saturday, February 5, 2011

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम सफर:

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने नया इतिहास रचते हुए पदक तालिका में पहली बार दूसरा स्थान प्राप्त किया। मैनचेस्टर के 30 स्वर्ण जीतने का रेकॉर्ड तोड़ा और 38 स्वर्ण सहित कुल 101 पदक जीतकर देश के खेल इतिहास में कीर्तिमान स्थापित किया। भारत ने 1934 गेम्स में अपना पहला पदक कांसे के तमगे के रूप में जीता था। भारत ने 76 साल में 1 से 101 तक का सफर तय किया। 74 स्वर्ण (कुल 177) केसाथ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नंबर वन रहे, जबकि इंग्लैंड 37 स्वर्ण (कुल 142) जीतकर तीसरे पायदान पर रहा।

कुश्ती
10 गोल्ड----------4 सिल्वर---------------5 ब्रॉन्ज
गीता देवी महिला कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान बनीं।
गोल्डन दांव
अलका तोमर----------महिलाओं की फ्रीस्टाइल-------59 किलो
गीता---------------महिलाओं की फ्रीस्टाइल-------55 किलो
अनीता--------------महिलाओं की फ्रीस्टाइल------67 किलो
सुशील कुमार----------पुरुषों की फ्रीस्टाइल---------66 किलो
रविंदर सिंह-----------पुरुषों की ग्रीको-रोमन--------60 किलो
नरसिंह पंचम यादव------पुरुषों की फ्रीस्टाइल---------74 किलो
योगेश्वर दत्त----------पुरुषों की फ्रीस्टाइल---------60 किलो
संजय कुमार----------पुरुषों की ग्रीको रोमन--------74 किलो
अनिल कुमार----------पुरुषों की ग्रीको रोमन--------96 किलो
राजेंदर कुमार-----------पुरुषों की ग्रीको रोमन--------55 किलो

बॉक्सिंग
3 गोल्ड------------4 ब्रॉन्ज
भारतीय बॉक्सिंग को परमजीत समोटा के रूप में नया स्टार खिलाड़ी मिला।
गोल्डन पंच
परमजीत समोटा------सुपर हेवी वेट------(+91किलो)
सुरंजय सिंह ------52 किलो वर्ग
मनोज कुमार------64 किलो वर्ग

तीरंदाजी
3 गोल्ड------1 सिल्वर------4 ब्रॉन्ज
दीपिका कुमारी ने इस प्रतियोगिता के कुल दो स्वर्ण जीत सभी दिल जीत लिया।
स्वर्ण पर तीर
दीपिका कुमारी------महिलाओं की रिकर्व इंडिविजुयल
कुमारी दीपिका, डोला बनर्जी,
बोंबायला देवी लेशराम------महिलाओं की रिकर्व टीम
राहुल बनर्जी------------पुरुषों की रिकर्व इंडिविजुयल

वेटलिफ्टिंग
2 गोल्ड------2 सिल्वर ------4 ब्रॉन्ज
रेणु बाला चानू लगातार दो बार खेलों में स्वर्ण जीतने पहली महिला वेटलिफ्टर
गोल्डन भार
कतुलु रवि कुमार------------पुरुषों की 69 किलो
युमनाम रेणुबाला चानू---------महिलाओं की 58 किलो

एथलेटिक्स
2 गोल्ड------3 सिल्वर------7 ब्रॉन्ज
कृष्णा पुनिया एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला।
गोल्डन एथलीट
कृष्णा पुनिया------चक्का फेंक
सिनी जोस, मनदीप कौर, मनजीत
कौर और अश्विन अकुंजी------4 गुणा 400 मीटर

बैडमिंटन
2 गोल्ड------1 सिल्वर------1 ब्रॉन्ज
साइना नेहवाल कसौटी पर खरी उतरीं और उन्होंने महिला सिंगल्स में गोल्ड मेडल जीता।
गोल्डन शटलर
साइना नेहवाल------------------महिलाओं की सिंगल्स
ज्वाला गुट्टा और अश्विन पोनप्पा-------महिला डबल्स

टेबल टेनिस
1 गोल्ड------1 सिल्वर------3 ब्रॉन्ज
अचंता शरत कमल ने सुभाजीत साहा के साथ मिलकर पुरुष युगल प्रतियोगिता जीती।
गोल्डन पैडलर
शरत कमल और सुभाजीत साहा------टेबल टेनिस, डबल्स

हॉकी
1 सिल्वर
उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए पुरुष भारतीय हॉकी टीम ने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में कोई पदक जीता और वह भी सिल्वर। फाइनल में आस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद टीम को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

शूटिंग
14 गोल्ड------11 सिल्वर------5 कांस्य
इसमें भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। गगन नारंग गेम्स में सबसे ज्यादा चार स्वर्ण पर निशाना साधने में कामयाब रहे।
गोल्डन शूटर
अभिनव बिंद्रा और गगन नारंग------------पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल (पेयर्स)
गगन नारंग-----------------------पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल
------------------------------50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन
गगन नारंग और इमरान हसन खान----------पुरुषों की 50 मीटर राइफल (पेयर्स)
अनीसा सईद और राही सारनोबैट----------महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल पेयर्स
ओमकार सिंह----------------------पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल इंडिविजुअल
------------------------------10 मीटर पिस्टल इंडिविजुअल
गुरप्रीत सिंह और विजय कुमार------------पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल
अनीसा सईद----------------------महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल (सिंगल)
गुरप्रीत सिंह और ओमकार सिंह-----------पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल (पेयर्स)
हरप्रीत सिंह-----------------------पुरुषों की 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल
विजय कुमार----------------------पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल
हरप्रीत सिंह और विजय कुमार------------पुरुषों की 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल
हिना सिद्धू और अनु राज सिंह------------महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल पेयर्स

जिमनास्टिक
1 सिल्वर ------1 ब्रॉन्ज
आशीष कुमार ने वोल्टिंग टेबल में सिल्वर और फ्लोर में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

तैराकी
1 ब्रॉन्ज
प्रशांत कर्माकर ने तैराकी में 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस-9 में कांस्य पदक जीता।

टेनिस
1 गोल्ड------1 सिल्वर------2 ब्रॉन्ज
सोमदेव देववर्मन ने इस स्पर्धा का सिंगल्स खिताब जीता।
गोल्डन ब्वॉय
सोमदेव देववर्मन------------टेनिस, पुरुषों के सिंगल्स
 
© Copyright 2010-2011 HinDunia All Rights Reserved.